home page

हरियाणा सरकार ने करनाल समेत कई जिलों के एसपी बदले

 | 

केंद्र से लौटे अश्विन को करनाल रेंज का आईजी बनाया

चंडीगढ़, 04 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। राज्य में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 29 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। इन तबादलों में सबसे दिलचस्प घटनाक्रम करनाल का रहा है। यहां एक हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद की गाज एसपी और आईजी पर गिरी है। गुरुवार आधी रात को जारी की गई तबादला सूची के अनुसार आईपीएस अमिताभ ढिल्लों को वर्तमान प्रभार के साथ-साथ एडीजीपी ट्रैफिक एंड हाईवे लगाया गया है। आईपीएस विकास अरोड़ा को एडीजीपी एडमिन के साथ-साथ एडीजीपी साइबर, टेलीकॉम एंड आईटी तथा निदेशक एससीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अश्विन को करनाल रेंज का आईजी बनाया गया है। अभी तक वह केंद्र में सेवाएं दे रहे थे। वापस लौटते ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।आईपीएस लोकेंद्र सिंह को एसपी एटीएस के अलावा एसपी सिक्योरिटी एवं सीआईडी का प्रभार सौंपा गया है। वर्ष 2014 बैच के आईपीएस राजेश कुमार एसपी कम्यूनिटी पुलिसिंग, भूपेंद्र सिंह एसपी सिक्योरिटी सीआईडी, सुमित कुमार एसपी एसटीएफ, नरेंद्र बिजरानिया को एसपी करनाल के पद से हटाकर एसपी एसटीएफ लगाया गया है।

आईपीएस नीतिश अग्रवाल अब गुरुग्राम में डीसीपी क्राइम होंगे। एसपी उपासना एटीएस के साथ-साथ एसपी सीआईडी होंगी। आईपीएस वरूण सिंगला को भी एसपी सीआईडी, सुश्री मेधा भूषण को एसपी पलवल, दीपक कुमार जेवरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पंचकूला, आईपीएस दीप्ती गर्ग को एसपी पानीपत, आईपीएस मयंक मिश्रा को एसपी भिवानी, हरीश जैन को एसपी टेलीकॉम, सुश्री प्रबीना पी को एसपी नारनौल, फैसल खान को डीसीपी झज्जर, आयुष यादव को डीसीपी ईस्ट सोनीपत, वाईवीआर शशि शेखर को डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम, दीपिका अग्रवाल को एएसपी रेवाड़ी, रविंद्र कुमार को एएसपी करनाल, शिवम को एएसपी अंबाला, वैशाख बागी को एएसपी रोहतक, वीरेंद्र सांगवान को एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी, विजय कुमार को कमांडेंट द्वितीय बटालियन भौंडसी, तान्या सिंह को कमांडेंट वन एचएपी अंबाला, करण गोयल को एसपी करनाल तथा एचपीएस अधिकारी पूजा डाबला को एसपी आरटीसी भोंडसी लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा