सतीश सैनी होंगे एचपीएससी के चेयरमैन
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे। मौजूदा समय में वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित होगा।
सतीश कुमार सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूसरे कार्यकाल में ओएसडी रहे थे। इस पद पर वह जनवरी, 2020 से फरवरी 2022 तक रहे। इसके बाद वह एचजीएससी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे।
हाल ही में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। सरकार ने उनके आवेदन को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए सेवामुक्त कर दिया था। बुधवार को सतीश सैनी की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

