home page

हर सिविल कार्य की होगी जांच, बनेगी उच्च स्तरीय लैब : मुख्यमंत्री

 | 

चंडीगढ़, 27 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सभी सिविल एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय लैब विकसित करने के निर्देश दिए हैं। क्वालिटी एसोरेंस अथॉरिटी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए हर सप्ताह निरीक्षण रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग, एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब, क्यूआर कोड आधारित निगरानी और सिस्टम सुधार पर भी विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों के साथ क्वालिटी एसोरेंस अथॉरिटी समीक्षा में निर्देश दिए कि विभागों का सिस्टम इम्प्रुव होगा तभी इसके सार्थक परिणाम आएगें। इसलिए विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर के अधिकारी हर सप्ताह चल रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता का निरीक्षण करें और उसकी अनुपालना रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर अपलोड करें।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एसीएस ए के सिंह, विजयेन्द्र कुमार, पुलिस हाउसिंग के डीजीपी आलोक मितल, एमडी विद्युत प्रसारण आदित्य दहिया, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान सहित जनस्वास्थय, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग के इंजिनियर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा