home page

माध्यमिक शिक्षा और पंचायत विभाग में भर्ती परीक्षाएं 17 मई को

 | 

चंडीगढ़, 11 मई (हि.स.)। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 17 मई को सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र 11 मई से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ए-फोर साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।

एचपीएससी द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस (पीजीटी) के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड आज से जारी होंगे। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट (2 घंटे) और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (3 घंटे) शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा