home page

मुख्यमंत्री सैनी ने विश्वकर्मा दिवस पर की पूजा-अर्चना

 | 

चंडीगढ़, 09 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और समर्पण का संदेश देती हैं। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े। ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा