home page

हांसी के गांव ढाणी पीरवाली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

 | 
हांसी के गांव ढाणी पीरवाली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग


हांसी के गांव ढाणी पीरवाली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग


पहली मंजिल पर सो रहे दंपति को पड़ोसियों ने

सीढ़ी लगा उतारा नीचे

हांसी, 13 अप्रैल (हि.स.)। निकटवर्ती गांव ढाणी

पीर वाली में शाॅर्ट सर्किट के चलते एक घर की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। घर में

आग लगने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग पर

काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर

को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि पहली मंजिल पर सो रहे दंपति की

शार्ट सर्किट के तेज धमाके व आग की तपत से आंखें खुल गई और उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों

ने मौके पर पहुंच घर की खिड़की पर सीढ़ी लगा कर दंपति तथा रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर

को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने घर में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ डायल

112 और फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की

दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा लगभग सारा सामान जल कर राख हो चुका

था। कमरों में आग लगने से दो कमरों की छत जलकर नीचे आ गिरी जिसके चलते दोनों कमरे में

रखा सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए मकान मालिक ऑटो चालक

रामलाल ने साेमवार काेा बताया कि वह रविवार शाम को खाना खाने के बाद करीब 9 बजे सो गए थे। रात करीब

10 बजे अचानक घर में हुई तेज आवाज तथा गर्मी लगने से उसकी आंख खुली तो देखा कि घर में

आग लगी हुई है जिस पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने खिड़की पर सीढ़ी लगा उन्हें नीचे

उतारने के साथ ही रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर को नीचे उतार बड़ा हादसा होने से बचाया।

उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना के समय उसके साथ उसकी पत्नी और मां भी घर में थी।

रात को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण घर आग लग गई, जो कुछ ही देर में बेकाबू हो गई और

पूरे घर में फैल गई तथा आग के कारण दो कमरों की छत जल नीचे आ गिरी तथा आग लगने के कारण

घर में रखी वाशिंग मशीन, फ्रीज, इंवर्टर बैटरी, बैड, सोफा, दो मोबाइल फोन सहित रोजमर्रा

काम आने वाला सामान तथा अलमारी में रखे कपड़े व 50 हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गया।

इसके अलावा घर में रखे पड़ोसी दुकानदार का रखा सामान और करीब पचास हजार रुपए नकद भी

आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना से उसे करीब पांच लाख रुपए

का नुकसान हो गया।

ग्रामीणों ने बचाया बड़ा हादसा

ऑटो चालक रामलाल के घर में आग लगने की सूचना

मिलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और डायल 112 की टीम के साथ फायर ब्रिगेड

को सूचित कर अपने स्तर पर घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। घर के उपर सो रहे

दंपति व रसोई घर में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता

था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों व दमकल कर्मचारियों ने

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर