home page

हिसार में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 18 मामलों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 | 
हिसार में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 18 मामलों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


महिला से अभद्रता, मारपीट और अवैध हथियार से धमकी देने के मामले में पीएलए

पुलिस की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हिसार, 05 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन

के तहत हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान

के तहत पीएलए पुलिस चौकी की टीम ने महिला से अभद्रता, मारपीट और अवैध हथियार के बल

पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित दूसरे आरोपी राजन उर्फ दाऊद को गिरफ्तार

कर लिया है। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार और मारपीट

समेत 18 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप ने बताया कि पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने

शिकायत दी थी कि देर रात कुछ युवक उसकी ताई के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहे

थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने

अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्तोल निकालकर शिकायतकर्ता

को जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान पिस्तोल की मैगजीन नीचे गिर गई, जिसके

बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पीएलए पुलिस ने केस दर्ज करके

जांच करते हुए पहले आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तोल की मैगजीन

और चार जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने

कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी राजन उर्फ दाऊद को भी दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजन उर्फ दाऊद एक घोषित हिस्ट्रीशीटर और आदतन

अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने,

बलवा, प्रिजन एक्ट और जुआ अधिनियम सहित कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना

है कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार

जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर