home page

हिसार : पुलिस ने संगठित अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ़ बच्ची को दबाेचा

 | 
हिसार : पुलिस ने संगठित अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ़ बच्ची को दबाेचा


आरोपी को रविवार को किया जाएगा अदालत में पेश

हिसार, 07 मार्च (हि.स.)। शहर की 12 क्वार्टर

चौकी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंगाली सुरतिया निवासी मोहित उर्फ़ बच्ची को गिरफ्तार किया

है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं को अंजाम

देने बारे विभिन्न थानों में केस दर्ज है। इनमें लड़ाई झगड़ा, एनडीपीएस एक्ट, बैटरी चोरी,

डीजल चोरी, सार्वजनिक स्थान पर गली गलौच करने के मामले प्रमुख हैं। उसे रविवार को अदालत

में पेश किया जाएगा।

12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज एएसआई राकेश ने शनिवार

को बताया कि थाना मिलगेट क्षेत्र में बाबा विश्वकर्मा मार्केट के पास स्थित परमवीर

एचपी पेट्रोल पंप से डीजल, गाड़ियों की वायरिंग व बैटरियां चोरी होने के संबंध में

एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि 18 व 19 दिसंबर 2024 को पेट्रोल पंप से

लगभग 1700–1800 लीटर डीजल चोरी हुआ तथा इससे पहले दो गाड़ियों की वायरिंग भी चोरी हुई

थी, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 21 दिसंबर 2024 को गाड़ियों

की बैटरियां चोरी होने की घटना भी सामने आई थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर

जांच शुरू की। शिकायत में एक बोलेरो गाड़ी व उसके चालक के बारे में भी संदेह जताया

गया। पुलिस ने इस बारे चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस

ने पिछले एक साल से कड़ी मशकत व संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए मंगाली सुरतिया निवासी

मोहित उर्फ़ बच्ची को मुखबरी के आधार पर शनिवार को इसी क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार

किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह तीन-चार महीने से यहां पर अपना होटल करके रह

रहा था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल चार आरोपी

थे और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। मामले

में दो आरोपियों मंगाली सुरतिया निवासी महाबीर व महिला शालिनी उर्फ शालू को पहले ही

गिरफ्तार कर लिया गया था, जो फिलहाल जेल में है जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त

से बाहर है। इस मामले में इस्तेमाल बोलेरो को बरामद करने व अन्य एक आरोपी को पकड़ने

के लिए पुलिस जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर