home page

सोनीपत: साहित्यकार डॉ. खंडेलवाल को हिंदी सेवी सम्मान

 | 
सोनीपत: साहित्यकार डॉ. खंडेलवाल को हिंदी सेवी सम्मान


सोनीपत, 01 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने स्वास्थ्य कारणों से सम्मान समारोह में

शामिल नहीं हो सके साहित्यकारों को उनके घर जाकर मंगलवार को सम्मानित करने की पहल शुरू

की है। सोनीपत के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल को सेक्टर-14 स्थित उनके

निवास पर विशेष हिंदी सेवी सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में एक

लाख रुपये की मानदेय राशि पहले ही उनके खाते में भेजी जा चुकी है।

अकादमी

के कार्यकारी उप-चेयरमैन डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री और सदस्य सचिव मनजीत सिंह ने डॉ.

खंडेलवाल को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. खंडेलवाल स्वास्थ्य कारणों से 23 जुलाई

को सूर्य कवि दादा लखमीचंद की 123वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय साहित्यकार सम्मान

समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिंदी,

पंजाबी, हरियाणवी, संस्कृत और उर्दू के 80 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया था।

अकादमी

ने तय किया है कि स्वास्थ्य या अन्य कारणों से समारोह में नहीं पहुंच पाने वाले साहित्यकारों

को सम्मान से वंचित नहीं रखा जाएगा। इसी के तहत उनके निवास पर जाकर सम्मान देने की

व्यवस्था की जा रही है। डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल करीब 60 वर्षों से हिंदी साहित्य से

जुड़े हैं। उनके लेखन में इतिहास, लोक संस्कृति, हरियाणवी भाषा और आम जनजीवन की झलक

मिलती है। कठिन ऐतिहासिक तथ्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना उनके लेखन की खासियत

रही है।

कार्यकारी

उप-चेयरमैन डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान केवल मंच

तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अकादमी साहित्य और साहित्यकारों को आम लोगों तक पहुंचाने

के लिए लगातार काम कर रही है। सदस्य

सचिव मनजीत सिंह ने कहा कि साहित्यकारों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना अकादमी की

प्राथमिकता है। हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू को समान मंच देने के साथ

युवा और प्रतिभावान लेखकों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना