home page

यमुनानगर: बस से यमुनानगर पहुंचा युवक, 60 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 | 
यमुनानगर: बस से यमुनानगर पहुंचा युवक, 60 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार


यमुनानगर, 06 अक्टूबर (हि.स.) जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यमुनानगर बस स्टैंड के पास 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। मामले में पानीपत निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है।

डीएसपी रजत गुलिया ने मंगलवार काे एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीले पदार्थ की खेप लेकर किसी ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर निगरानी शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया। तलाशी की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर के नायब तहसीलदार रविंदर की मौजूदगी में की गई। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, दानिश बस से पानीपत से यमुनानगर पहुंचा था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह ग्रीन पार्क क्षेत्र में किसी व्यक्ति को हेरोइन की खेप सौंपने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से हासिल किया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार