home page

हिसार : विद्यार्थियों में शोधात्मक सोच, नवाचार की भावना एवं तार्किक क्षमता का विकास करते ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ जैसे आयोजन : प्रो. मुकेश

 | 
हिसार : विद्यार्थियों में शोधात्मक सोच, नवाचार की भावना एवं तार्किक क्षमता का विकास करते ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ जैसे आयोजन : प्रो. मुकेश


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के गणित विभाग

ने ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ आयोजित की

हिसार, 02 मार्च (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सौजन्य से चौधरी रणबीर सिंह सभागार

में ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में गणित के विभिन्न आयामों पर आधारित मॉडल

एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार शर्मा एवं डॉ.

संदीप सिंह श्योराण ने सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

किया।

प्रो. मुकेश कुमार शर्मा ने साेमवार काे विद्यार्थियों को

संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में न केवल

विषय के प्रति रुचि और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें शोधात्मक सोच,

नवाचार की भावना एवं तार्किक क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी

जैसे मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों और प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान

करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, टीमवर्क तथा नेतृत्व क्षमता का संवर्धन होता है।

इस प्रकार की सहभागिता विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाती है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

गणित विभाग की शोधार्थी छात्रा सोनू ने ‘एप्लीकेशन

ऑफ प्लेन वेव्स इन बायोलाॅजिकल टिश्यूज फॉर मेडिकल डायग्नोस्टिक्स’ विषय पर अपना पोस्टर

प्रस्तुत किया। शोधार्थी छात्रा ज्योति ने ‘एप्लीकेशन ऑफ फ्यूजी सेट थ्योरी इन रियल

लाइफ’ विषय पर पोस्टर प्रदर्शित

किया।

एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अमित एवं छात्रा कुमारी अनु ने ‘यूज ऑफ मैथेमेटिक्स

इन डेली लाइफ’ विषय पर मॉडल प्रस्तुत

किया। इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी दशम सेमेस्टर की छात्राओं

विनती एवं अंजलि ने ‘अंडरस्टेंडिंग एपिडेमिक स्प्रेड थ्रू एसआईआर मैथेमेटिक्ल माॅडल’ विषय पर अपना मॉडल

प्रस्तुत किया।

इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी अष्टम सेमेस्टर की छात्राओं किरण एवं इशिका

ने विभिन्न गणितीय अवधारणाओं पर आधारित एक रोचक फन गेम का प्रदर्शन किया। षष्टम सेमेस्टर की छात्रा कोमल ने ‘मैथेमेटिक्स इन नेचर’ विषय पर पोस्टर प्रदर्शित

किया। चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं तमन्ना, मनीषा एवं राखी

ने ‘ट्रिगोनोमेट्री पार्क’ विषय पर अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया। द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा काजल ने

‘मैथेमेटिक्स इन डेली लाइफ’ विषय पर अपना मॉडल प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में गणित विभाग के छात्र-छात्राओं

का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा। सभी प्रस्तुतियों ने गणित के व्यावहारिक

एवं वैज्ञानिक महत्व को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर