हिसार : अब दुधारू पशुओं को नहीं सताएगी गर्मी, कुलर बनकर तैयार
एक घंटे में एक
यूनिट खपत होती बिजजी, कृषि मेले में लगी स्टाल
मेले में किसानों
के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा कुलर व मिलेट्स बिस्कुट
हिसार, 24 मार्च
(हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लगे कृषि मेले में विभिन्न कंपनियों
की ओर से अपने उत्पादों की स्टालें लगाई गई। इन सबके बीच जिले के गांव हरिकोट स्थित
एक कंपनी की ओर से बनाया गया कुलर आकर्षण का केन्द्र रहा, जो विशेषकर भैंस व गायों
के लिए बनाया गया है।
दुधारू पशुओं के
लिए बनाया गया कुलर किसानों को खुद की ओर आकर्षिक कर रहा था। इस कूलर को देखने के लिए
किसानों की भीड़ उमड़ी। यह कूलर जिले के हरिकोट गांव के लेजर इंजीनियरिंग इंटरप्राजिज
द्वारा बनाए गए हैं। इनकी कीमत आठ हजार रुपए से शुरु है और यह एक घंटा चलने पर एक यूनिट
बिजली खर्च करता हैं। ये कुलर बजरंग मास्टर और ओमप्रकाश ने मिलकर तैयार किए हैं।
इसके अलावा किसान
मेले में मिलेट्स की बिस्कुट भी आकर्षण का केंद्र रहा। इन बिस्कुट की मेले में काफी
डिमांड रही। कॉलेज ऑफ होम साइंस से पीएचडी की पढ़ाई कर रही छात्रा ट्विंकल ने मंगलवार काे बताया
कि उन्होंने कृषि मेले में मिलेट्स के बिस्कुट की स्टॉल लगाई हुई है। छात्रा ने बताया
कि वह बिस्किट बेकरी के नाम से इसे चला रहे हैं। मिलेट्स सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता
है। यह वेट कंट्रोल और डायबिटिज दोनों में बहुत काम आता है।
कृषि मेले में
250 स्टालें लगाई गई हैं, जिनमें 165 स्टालें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा और
60 स्टालें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यान
विभाग तथा मत्स्य विभाग द्वारा लगाई गई हैं। मेले में 25 स्टालें प्रगतिशील किसानों
द्वारा लगाई गई हैं। प्रगतिशील किसानों को विश्वविद्यालय की ओर सेे सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

