home page

हिसार : ईमानदार, महान विचारक, किसान व कमेरा वर्ग के सच्चे हितैषी थे चौ. चरण सिंह : पवन कुमार

 | 
हिसार : ईमानदार, महान विचारक, किसान व कमेरा वर्ग के सच्चे हितैषी थे चौ. चरण सिंह : पवन कुमार


हकृवि में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी

चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिसार, 29 मई (हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि

विश्वविद्यालय में भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39वीं

पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित चौधरी

चरण सिंह की प्रतिमा पर कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, मौलिक विज्ञान

एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय कुमार वशिष्ठ, मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. रमेश

कुमार, वित्त नियंत्रक नवीन जैन, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य, एसवीसी कपिल अरोड़ा

सहित विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

साथ ही उनके दिखाए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने शुक्रवार काे कहा कि चौधरी चरण

सिंह विलक्षण प्रतिभाओं के धनी थे। साथ ही वे एक ईमानदार, महान विचारक तथा किसान व

कमेरा वर्ग के सच्चे हितैषी थे। ग्रामीण परिवेश में एक गरीब परिवार में पले-बढ़े होने

के कारण वे किसानों व गरीब लोगों की समस्याओं को भली प्रकार समझते थे, इसलिए वे जीवन

पर्यन्त किसानों व कमेरा वर्ग के हित में कार्य करते हुए उनके उत्थान के लिए संघर्षशील

रहे। पूर्व प्रधानमंत्री का मानना था कि देश के विकास का रास्ता गांवों व खेत खलिहानों

से होकर गुजरता है। वे कहते थे यदि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी तो ग्रामीण क्षेत्र

की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे देश की उन्नति होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर