home page

हरियाणा के 12 शहरों में बसेंगे नए सेक्टर

 | 

40 हजार एकड़ के लिए सरकार लाएगी नया प्रोजेक्ट

चंडीगढ़, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार प्रदेश के 12 शहरों में नए सेक्टरों का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द इस बारे में विस्तृत योजना का ऐलान करेंगे। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के हवाले से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रश्नकाल के दौरान समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने समालखा में नए सेक्टरों को विकसित करने की योजना के बारे में सरकार से पूछा।

इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि समालखा में तीन नए सेक्टर बसाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। सेक्टर एक, दो और चार में लगभग 498 एकड़ खाली जमीन मालिकों की सहमति से ई-भूमि पोर्टल के जरिए खरीदी जाएगी।

इस पर कैबिनेट मंत्री बेदी ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के एक दर्जन शहरों में नए सेक्टरों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 40 हजार एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इसका विस्तार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को बिल्डरों के चंगुल से बचाया जाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी सीट से संकेत दिए कि प्रदेश के विकास हेतु योजना तैयार हो चुकी है। दो दिन इसका विस्तार पूरे प्रदेश के सामने रखा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा