home page

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केप टाउन पहुंचा हरियाणा का शिष्टमंडल

 | 
69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने केप टाउन पहुंचा हरियाणा का शिष्टमंडल


-विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण कर रहे शिष्टमंडल का नेतृत्वचंडीगढ़, 14 सितंबर (हि.स.)। 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन पहुंच गया है। विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में पहुंचे इस शिष्टमंडल में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तथा उप सचिव गौरव गोयल शामिल हैं। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन केप टाउन में सोमवार देर शाम होना है।विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में भाग लेकर हरियाणा विधान सभा की संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। गौरतलब है कि सीपीए सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों एवं विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक भाग ले रहे हैं।इस सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, संसदीय परंपराओं एवं प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं के अनुभवों को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के अवसर भी मिलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा