home page

स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच शुरू

 | 
स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच शुरू


सोनीपत, 02 मई (हि.स.)। सोनीपत

स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में तैनात एक महिला अधिकारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर

पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच शुरू हाे गई है। महिला का कहना है कि प्रोफेसर ने कई बार व्हाट्सएप

पर संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान किया और जवाब न मिलने पर बार-बार वॉइस कॉल भी

की। महिला ने कुलपति अशोक कुमार को लिखित शिकायत दी है और सबंधिंत चैट के प्रमाण

भी सौंपे हैं।

शिकायत

के अनुसार यह सिलसिला दिसंबर 2025 से शुरू हुआ। खेल एवं पत्रकारिता विभाग में तैनात असिस्टेंट

प्रोफेसर ने देर रात तक संदेश भेजे और कई बार कॉल कर बातचीत का दबाव बनाया। जिससे उसे

मानसिक तनाव झेलना पड़ा। जनवरी 2026 में भी संपर्क करने की कोशिश जारी रही। खुद को

सुरक्षित रखने के लिए महिला ने दूरी बनानी शुरू की और अपनी कार्य लोकेशन भी बदल ली,

फिर भी आरोपी ने संपर्क करने की कोशिश बंद नहीं की। शिकायत में यह भी कहा गया कि निजी

जीवन में हस्तक्षेप किया गया और कई बार झूठे बयान दिए गए।

शनिवार

को कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शिकायत मिली थी। मामले को यौन उत्पीड़न

निवारण समिति को सौंप दिया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सबूतों की जांच

कर दोनों पक्षों की बात सुनकर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपे। रिपोर्ट मिलने के बाद

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना

प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है। समिति की रिपोर्ट

आने के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना