हिसार : लाखों रुपये के 11 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, वास्तविक मालिकों को स्वयं सौंपे
मोबाइल गुम हो गया है तो उम्मीद न छोड़ें, पुलिस
की तकनीकी टीम लगातार कर रही तलाश
हिसार, 21 अगस्त (हि.स.)। गुमशुदा और खोए हुए
मोबाइल फोन की तलाश में पुलिस की साइबर सेल ने तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का एक और
सराहनीय उदाहरण पेश किया है। साइबर सेल ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 11 मोबाइल फोन
बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत
लाखों रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिद्धांत जैन
ने शुक्रवार काे स्वयं सभी 11 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना कीमती
मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल प्राप्त करने वाले
नागरिकों ने पुलिस और साइबर सेल का आभार जताते हुए पुलिस की तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली
की सराहना की।
साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में
टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की। टीम ने
आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन एनालिसिस सहित अन्य तकनीकी माध्यमों का
इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी डाटा के लगातार विश्लेषण और
अलग-अलग स्तर पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर सेल ने विभिन्न स्थानों से
11 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में मुख्य सिपाही
मुकेश, ऑपरेटर सिपाही विनोद, सिपाही कुलदीप, सिपाही सुशील व महिला सिपाही मुकेश कुमारी
ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोबाइल वापस पाकर खिले नागरिकों के चेहरे
मोबाइल फोन वापस पाने वाले नागरिकों में मिलगेट
निवासी रेखा, किरोड़ी निवासी बलवान, डोभी निवासी प्रदीप, मिलगेट निवासी नरसिंह, नंगथला
निवासी रामकुमार व गौरव, अर्बन एस्टेट निवासी संदीप, तिलक नगर निवासी विकास व रावलवास
निवासी रविन्द्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

