home page

गुरुग्राम: पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करके फरार हुआ सिक्योरिटी गार्ड

 | 
गुरुग्राम: पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करके फरार हुआ सिक्योरिटी गार्ड


कमरे में पड़ा मिला महिला का शव

गुरुग्राम, 23 मार्च (हि.स.)। खेडक़ीदौला पुलिस थाना क्षेत्र स्थित रामपुरा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने जब शव कमरे में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रश्मि अपने पति के साथ गांव रामपुरा में किराए पर रहती थी। उसका पति एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उनका झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी से मारपीट के दौरानचुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों ने रश्मि को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुला हुआ देखकर जब पड़ोसियों ने अंदर प्रवेश किया। वहां देखा तो रश्मि मृत पड़ी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर