home page

गुरुग्राम में 14 अगस्त को होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह: डा. अर्चना गुप्ता

 | 
गुरुग्राम में 14 अगस्त को होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह: डा. अर्चना गुप्ता


-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, तिरंगा यात्रा के लिए संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए

गुरुग्राम, 31 जुलाई (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को प्रदेशभर में व्यापक स्तर मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 14 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी है।

कार्यक्रम के साथ-साथ जिला, मंडल, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर भी श्रद्धांजलि सभाएं, प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, संवाद कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बोधराज सीकरी को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा और निखिल मदान को सह-संयोजक तथा जगदीश चोपड़ा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समिति प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं और समन्वय का दायित्व संभालेगी।

युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से जोडऩे के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, विधायक विनोद भयाना, महापौर प्रवीण पोपली, हरविंद्र कोहली और विशाल सेठ को दी है। विभाजन विभीषिका के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटिकाओं और सोशल मीडिया अभियान की जिम्मेदारी डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी तथा राजू बिरमानी को सौंपी गई है। वहीं वीडियो क्लिप तैयार करने का दायित्व गार्गी कक्कड़ और सतीश जग्गा को दिया गया है। कार्यक्रमों के लिए भाषण बिंदु और विषय सामग्री तैयार करने की जिम्मेदारी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, ललित बत्रा और भारत भूषण मिड्डा निभाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने महेश चौहान को तिरंगा यात्रा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। सभी मंडलों में संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक मंडल में तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी जो तिरंगा यात्रा के संचालन और जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभाएगी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के गायन पर भी विशेष फोकस रहेगा। तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान आयोजित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर