home page

गुरुग्राम: कन्या कालेज की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांध दिया पर्यावरण का संदेश

 | 
गुरुग्राम: कन्या कालेज की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांध दिया पर्यावरण का संदेश


गुरुग्राम, 27 अगस्त (हि.स.)। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को एक अलग अंदाज में मनाया गया। एनएसएस और कॉलेज की छात्राओं ने एक राखी पेड़ के नाम अभियान के तहत पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सुरक्षित रखने और देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्राओं ने पेड़ों पर राखी बांधते हुए फोटो को क्यूआर कोड के माध्यम से अपलोड किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण मुहिम का समर्थन किया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि पेड़ सिर्फ पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन और भविष्य का अभिन्न अंग हैं। अभियान का मार्गदर्शन कंप्यूटर विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश बेनीवाल ने किया। उन्होंने छात्राओं को पेड़ों के महत्व, वृक्षारोपण और उनके दीर्घकालिक संरक्षण को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. प्राची और डॉ. ज्योति भी मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर