home page

गुरुग्राम: समय पूरा कर चुके 552 वाहनों को पुलिस ने किया इंपाउंड

 | 

गुरुग्राम, 23 सितंबर (हि.स.)। ट्रैफिक पुलिस ने समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत एक से 22 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान 552 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान बीएस-3 एवं उससे नीचे के वाहनों के साथ-साथ निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों की जांच की जा रही है। नियमों के तहत डीजल वाहनों के 10 वर्ष और पेट्रोल वाहनों के 15 वर्ष पूरे होने के बाद सडक़ पर संचालन प्रतिबंधित है। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को इस संबंध में लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा रथ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज और उनकी वैधता की जांच की। निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को इंपाउंड किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और यातायात नियमों का पालन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर