गुरुग्राम में दो महीने के लिए एसपीआर से शिकोहपुर की तरफ का रोड बंद
गहरे नाले का शुरू किया गया है निर्माण कार्य
यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की दी सलाह
गुरुग्राम, 17 मार्च (हि.स.)। यहां एनएच-48 से वाटिका चौक के बीच एसपीआर रोड पर शिकोहपुर मोड़ पर गहरे नाले के निर्माण कार्य के चलते तीन महीने तक यहां से यातायात का आवागमन बंद किया गया है। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
यातायात पुलिस ने मंगलवार काे बताया कि एसपीआर रोड से सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 80, गांव शिकोहपुर व मानेसर पुलिस लाइन की तरफ की रोड पर गहरे नाले का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण इस सडक़ मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगभग 60 दिन यानी दो महीने बाधित रहेगा। वाहन चालकों की सुरक्षा/सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित रूट बनाए गए हैं। वाटिका चौक से आने वाले वाहन एसपीआर रोड से नेशनल हाईवे -48 से क्लोवरलीफ से खेडक़ी दौला टोल होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचें। द्वारका एक्सप्रेस से आकर सेक्टर-74 से 80 की तरफ जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाईवे-48 से होते हुए क्लोवर लीफसे खेडक़ीदौला टोल का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। राजीव चौक की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे से खेडक़ी दौला टोल से आगे चलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेेंगें। इसी तरह से पचगांव चौक, मानेसर से आने वाले वाहन खेडक़ी दौला टोल से टर्न लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

