home page

गुरुग्राम:शहीद भगत सिंह चौक के विवादित सौंदर्यकरण की होगी जांच

 | 
गुरुग्राम:शहीद भगत सिंह चौक के विवादित सौंदर्यकरण की होगी जांच


-करीब दो साल पहले सौंदर्यकरण कराया गया था निर्माण कार्य

गुरुग्राम, 18 जुलाई (हि.स.)। शहर के शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक का विवादित सौंदर्यकरण मामले की जांच कर रही एजेंसी ने नगर परिषद से जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा है। शिकायकर्ता ने चौक का सौंदर्यकरण करने के लिए किए गए निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक का करीब दो साल पहले सौंदर्यकरण कराया गया था। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा सौंदर्यकरण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी देते हुए निर्माण कराने के घोषणा की थी।

परिषद ने दो करोड़ की राशि में से ही पुराने शहर में अंदर आने के लिए तीन प्रवेश द्वार का निर्माण कराना भी तय कर लिया था। तीन में से एक निर्माण कार्य का आज भी अधूरा पड़ा है। जिसको लेकर शहरवासी अमित गर्ग विजिलेंस को लिखित में शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। जांच का कार्य पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा है। शिकायतकर्ता ने एजेंसी से मामले की जांच को तीव्रता से करने की मंाग की थी। जिसको लेकर एजेंसी ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता से सौंदर्यकरण निर्माण कार्य से संबंधित सभी दस्तावेज अवलोकन के लिए पेश करने को कहा है। प्रदेश विजिलेंस एजेंसी की मांग पर नगर परिषद प्रशासनिक अधिकारियों ने फव्वारा चौक सौंदर्यकरण निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेजों केा जुटाना शुरु कर दिया है, ताकि एजेंसी के सामने जल्द से जल्द कागजात पेश किए जा सके।

शहर के निवासी अमित गर्ग ने अपराध जांच ब्यूरो एजेंसी को शिकायत करते हुए करीब दो दर्जन आरोप लगाए थे। जिनमेंं प्रमुख आरोपों में सौंदर्यकरण निर्माण समय पर पूरा न होना।

फव्वारा चौक पर लगाए टेंडर में तय चौक को लाइटें लगाकर जगमग न करना, चौक पर रखें जाने वाली बेंचों का नामूनिशान नहीं। टेंडर प्रक्रिया में कटौती करना करने समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। नगर परिषद सोहना के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा ने शनिवार को बताया कि शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक सौंदर्यकरण जांच मामले में परिषद ने रिकार्ड मांगा गया है। जल्द ही एजेंसी को रिकार्ड पेश कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर