home page

गुरुग्राम: दुकान में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

 | 
गुरुग्राम: दुकान में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ करने के पांच आरोपी गिरफ्तार


गुरुग्राम, 25 जून (हि.स.)। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने समसपुर में जूस की दुकान में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 24 जून को शिकायत मिली कि 23 जून की रात करीब पौने बजे समसपुर में जूस की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की दुकान में कुछ लोग घुसे और डंडे, कुर्सी व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने दुकान में रखे गिलास तोड़ दिए और दुकान खाली करने की धमकी भी दी। शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 जून को पांच आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राम सिंह, राकेश और प्रदीप निवासी जिला बहराइच उत्तर प्रदेश, कुलदीप व राकेश निवासी जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी समसपुर में जूस की रेहड़ी लगाते हैं। वे शिकायतकर्ता द्वारा किराए पर ली गई दुकान खुद लेना चाहते थे और उसे दुकान ना लेने के लिए कह रहे थे। इसी विवाद के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा और कुर्सी बरामद कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर