home page

गुरुग्राम: सेक्स रैकेट के आरोपियों को पहले नोटिस दिए, 24 घंटे में वापस लिए

 | 
गुरुग्राम: सेक्स रैकेट के आरोपियों को पहले नोटिस दिए, 24 घंटे में वापस लिए


-भेजा हुआ नोटिस 24 घंटे के अंदर वापस लेने पर उठे सवाल

-वंशनी फाउंडेशन की ओर से शिकायत पर भेजे गए थे नोटिस

-कंपनी के निदेशकों समेत नौ लोगों पर इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाने का है आरोप

गुरुग्राम, 16 नंबवर (हि.स.)। सेंट्रल पार्क ग्रुप कंपनी से जुड़े निदेशकों समेत नौ लोगों के खिलाफ इंटरनेशनल सेक्स रैकेट संचालित करने और विदेशी महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोपों की जांच के लिए भेजे गए नोटिस पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वापस भी ले लिए। शिकायतकर्ता वंशनी फाउंडेशन की डायरेक्टर स्वाति चौधरी ने इसे गलत ठहराया है।

एमरल्ड कोर्ट स्थित वंशनी फाउंडेशन की डायरेक्टर स्वाति चौधरी ने कथित इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की विस्तृत जांच की मांग की थी। स्वाति चौधरी द्वारा दी गई शिकायत संख्या 6410-डीडब्ल्यू दिनांक 06 नवंबर 2026 में रूस, ट्यूनीशिया और दुबई समेत कई देशों में कथित नेटवर्क संचालित तथा गुरुग्राम स्थित प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल इस काम के लिए करने का आरोप लगाया था। शिकायत में ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के निदेशकों अमरजीत बख्शी, कवलजीत बख्शी, नूर बख्शी, सनम बख्शी, संजीत बख्शी, शिव बख्शी, चिराग गहलोत, अशोक अग्रवाल और सौरभ भारद्वाज सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए 14 नवंबर 2026 को नोटिस जारी किए।

जांच एसीपी उद्योग को सौंपी गई है। इसी बीच कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त उद्योग गुरुग्राम की ओर से इस शिकायत में जारी किए गए नोटिस को 24 घंटे के अंदर तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया। जारी पत्र में पुलिस ने कहा है कि प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से नोटिस तत्काल से वापस भी लिए जाते हैं। इस मामले में किसी को भी उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। शिकायतकर्ता का सवाल यह है कि पुलिस ने मामले की जांच तेजी लाने की बजाय भेजे हुए नोटिस वापस क्यों लिए।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर