home page

गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया

 | 
गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया


गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया


गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया


-हनुमान चालीसा पढ़ते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

-एनएच-48 किनारे घंटों रहा हंगामा

गुरुग्राम, 14 जुलाई (हि.स.)। अयाेध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद में कांग्रेस ने मंगलवार को गुरुग्राम में सडक़ पर उतरकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एनएच-48 किनारे स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले से ही कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर और जिला अध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के बजाय देवताओं की तस्वीरों वाले झंडे लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था और ईमानदारी का सवाल है। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें एनएच-48 पर ही रोक दिया। दरअसल जिला मजिस्ट्रेट ने पहले ही भाजपा कार्यालय के 300 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढऩे लगे।पुलिस व कार्यकर्ताओं में काफी देर तक हुइ झड़प

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए थे। जब कार्यकर्ता बैरिकेड तोडक़र आगे बढऩे लगे तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और नेताओं समेत सभी कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया। हिरासत के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने वहीं सडक़ पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। जैसे ही कांग्रेसियों ने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा शुरू की, पुलिस ने फिर से धावा बोलकर उन्हें बसों में बिठाया।

प्रदर्शन के बाद पंकज डावर ने कहा कि राम मंदिर पूरे देश की आस्था का प्रतीक है, लेकिन भाजपा ने उस पर अपना कब्जा बना रखा है। चंदे के नाम पर जनता से धोखा किया गया है। हम मांग करते हैं कि मंदिर ट्रस्ट की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन सच्चाई छिपाती है। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहीं। एनएच-48 की सर्विस लेन पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर