home page

राजस्थान से गुरुग्राम में युवक की हादसे में मौत

 | 
राजस्थान से गुरुग्राम में युवक की हादसे में मौत


-तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला

गुरुग्राम, 05 जून (हि.स.)। यहां सेक्टर-37 थाना पुलिस क्षेत्र में हीरो होंडा चौक के पास लापरवाही से बस चलाकर पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में दयाराम निवासी गांव बुढेरी तहसील बानसुर जिला कोटपुतली-बहरोड़ ने बताया कि वह अपने भाई अनिल राधेश्याम के साथ निजी काम से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर आया था। दोनों पैदल दिल्ली की ओर जा रहे थे। पानी लेने के लिए दयाराम थोड़ा पीछे रुक गया। इसी दौरान एक निजी बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए पीछे से अनिल को टक्कर मार दी। दयाराम के अनुसार, बस का टायर अनिल की कमर के ऊपर से निकल गया। चालक ने बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर हादसा किया। घायल अनिल को राहगीरों की मदद से पास के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उसे जयपुर के बीएसटी अस्पताल ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अनिल के बयान दर्ज किए। घायल के भाई दयाराम ने थाने में शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर निशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर