गुरुग्राम जमीनी विवाद में मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के गांव पातली में जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट करने के मामले में फरुखनगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दो अक्टूबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई और परिवार के साथ गांव पातली में खेतों में काम कर रहा था, तभी कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर आए और खेत में पोल गाड़ने लगे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर थाना फरुखनगर में केस दर्ज किया गया।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार पांच अक्टूबर को आरोपियों को फरुखनगर से काबू किया। आरोपियों की पहचान दलबीर उर्फ बाज निवासी गांव गागटान, रोहित निवासी बापड़ौदा, हरेंद्र निवासी डीघल, आशु निवासी आसौदा और परमजीत निवासी कासंडा सभी जिला झज्जर के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि एक अन्य आरोपी दिनेश ने शिकायतकर्ता से 2018 में जमीन खरीदी थी, जिसका कब्जा नहीं मिल रहा था। उसी जमीन पर कब्जा लेने के लिए दिनेश अपने साथियों के साथ वहां गया था और वारदात को अंजाम दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

