home page

गुरुग्राम: प्रांजल दहिया का शो रद्द हुआ तो प्रशंसकों का चढ़ा पारा

 | 
गुरुग्राम: प्रांजल दहिया का शो रद्द हुआ तो प्रशंसकों का चढ़ा पारा


-चार घंटे तक इंतजार करते रहे प्रशंसक, नहीं आई प्रांजल दहिया

-टिकट का रिफंड मांगने पर हंगामा, बाउसंर्स पर बदतमीजी का आरोप

गुरुग्राम, 29 नवंबर (हि.स.)। हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया का गुरुग्राम में शनिवार की रात को होने वाले शो में प्रशंसकों ने जमकर बवाल काटा। शो में दो हजार की एंट्री और 50 हजार रुपये तक की वीआईपी टेबल बुक कराने के बाद भी लोग शो नहीं देख पाए। क्योंकि हरियाणा कलाकार प्रांजल दहिया नहीं पहुंची। रात एक बजे तक लोग इंतजार करते रहे।

जानकारी के अनुसाार गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित अल्फा क्लब में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया का लाइव शो प्रस्तावित था। प्रशंसकों ने इसकी टिकटें भी खरीद रखी थी। दो हजार की एंट्री टिकट और 50 हजार रुपये तक की टेबल बुक करवाने की जानकारी सामने आई है। यह शो रात नौ बजे शुरू होना था, लेकिन समय बीतता गया मगर शो शुरू होने की कोइ सूचना प्रशंसकों को नहीं मिल रही थी। रात एक बजे क्लब मैनेजमेंट ने शो रद्द होने की बात कही। यह सुनते ही वहां पर लोग भडक़ गए। लोगों ने बताया कि क्लब प्रबंधन की ओर से करीब 10 दिन से सोशल मीडिया और पोस्टरों के जरिए इस लाइव शो का प्रचार किया जा रहा था। प्रांजल दहिया की प्रफोसर्मेंस देखने के लिए गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, नोएडा और मेरठ से भी युवा पहुंचे थे।

शो रद्द होने का कारण बताया गया कि प्रांजल को अचानक मेडिकल इश्यू हो गया है, इसलिए वह परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। मैनेजमेंट ने लोगों से कहा कि वे चाहें तो सुबह छह बजे तक क्लब में रुककर पार्टी का आनंद ले सकते हैं या अपने घर लौट सकते हैं। शो रद्द होने की घोषणा के बाद प्रशंसकों ने टिकट और बुकिंग का पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। शो रद्द होने के बाद प्रांजल दहिया ने आधी रात को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से खेद जताया। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं और इसकी अगली तारीख जल्द बताई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर