home page

गुरुग्राम पुलिस ने पांच दिन में तलाशी गुमशुदा युवती

 | 

-युवती को हयातपुर से सकुशल बरामद किया

-तकनीकी साक्ष्य और लोकल इनपुट से मिली सफलता

गुरुग्राम, 02 जुलाई (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने 18 वर्षीय गुमशुदा युवती को पांच दिन में सकुशल बरामद कर लिया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने युवती को हयातपुर इलाके से ढूंढ निकाला। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी में अपनी 18 साल की बेटी के गुम होने की शिकायत दी थी। परिजनों ने बताया कि युवती बिना बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। शिकायत मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र का इस्तेमाल किया। लगातार पांच दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 30 जून को पुलिस को सफलता मिली। टीम ने युवती को हयातपुर, गुरुग्राम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती की काउंसलिंग कराई गई औरउसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली और गुरुग्राम पुलिस को धन्यवाद दिया। गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चा, महिला या बुजुर्ग के गुम होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने, डायल-112 या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें। समय पर मिली सूचना गुमशुदा को जल्द ढूंढने में अहम भूमिका निभाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर