home page

गुरुग्राम पुलिस ने 267 किलो मादक पदार्थ किये नष्ट

 | 
गुरुग्राम पुलिस ने 267 किलो मादक पदार्थ किये नष्ट


-पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बायोटिक वेस्ट लिमिटेड में की कार्रवाई

गुरुग्राम, 10 जुलाई (हि.स.)। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने विभिन्न मामलों में बरामद 267 किलो 466 ग्राम 634 मिलीग्राम मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज गुरुग्राम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। कुल 92 मामलों में बरामद मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें गांजा 157 किलोग्राम 362 ग्राम 97 मिलीग्राम, पोस्ता भूसी (पॉपी हस्क) 105 किलोग्राम 320 ग्राम, चरस दो किलोग्राम 776 ग्राम 113 मिलीग्राम, कोकीन 853 ग्राम 44 मिलीग्राम, सुल्फा एक किलोग्राम आठ ग्राम, स्मैक 79 ग्राम 82 मिलीग्राम, एमडीएमए 35 ग्राम 40 मिलीग्राम, हेरोइन 33 ग्राम 258 मिलीग्राम शामिल है। ये नशीले पदार्थ कुल वजन में 267 किलोग्राम 466 ग्राम 634 मिलीग्राम थे। गुरुग्राम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। साथ ही आमजन को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. अंशु सिंगला पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और मुकेश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर