home page

गुरुग्राम: निजी एयरलाइंस का पायलट 814 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

 | 

गुरुग्राम, 29 जुलाई (हि.स.)। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक निजी एयरलाइंस के पायलट को 814 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

आरोपी की पहचान अरशद अली अज्जू, 33 वर्ष निवासी कोझिकोड केरल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले तीन साल से पायलट है और नोएडा से पांच लाख रुपये में एमडीएमए लाकर बेचता था। पहले वह खुद नशा करता था, बाद में मुनाफे के लिए बेचने लगा।

पुलिस ने राजेंद्रा पार्क थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की है, ताकि सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर