home page

गुरुग्राम में नाइजीरियन नागरिक कोकीन के साथ गिरफ्तार

 | 
गुरुग्राम में नाइजीरियन नागरिक कोकीन के साथ गिरफ्तार


-बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये

गुरुग्राम, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने थाना सेक्टर-53 की टीम द्वारा 204.04 ग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरिया मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना सेक्टर-53 की टीम ने गांव वजीराबाद के नजदीक गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डेनियल ओबीफ्यूना के रूप में हुई है। वह नाइजीरिया का निवासी है और हाल में झील चौक सेक्टर-52 गुरुग्राम के पास रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कब्जे से बरामद कोकीन उसे गुरुग्राम में बेचने के लिए उसके एक अन्य साथी ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब उसके उस साथी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-53 में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के वीजा दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर