home page

गुरुग्राम: जयपुर हाईवे पर से लगा जाम, लोग रहे परेशान

 | 
गुरुग्राम: जयपुर हाईवे पर से लगा जाम, लोग रहे परेशान


गुरुग्राम, 25 जून (हि.स.)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर सिग्नेचर टावर के पास गुरुवार को एक फॉच्र्यूनर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब पांच किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार सफेद रंग की फॉच्र्यूनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉच्र्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक और अन्य लोगों को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार सडक़ के बीच रुक गई, जिससे व्यस्त हाईवे पर यातायात थम गया। कुछ ही मिनटों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए क्रेन मंगवाई और क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करने की कार्रवाई शुरू की।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर