गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत में 93 हजार से अधिक मामलों का निपटारा
15.68 करोड़ का सेटलमेंट हुआ
गुरुग्राम, 12 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय और उपमंडल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा के निर्देशन में हुआ।
अदालत के लिए कुल 21 बेंचों का गठन किया गया, वहीं सोहना और पटौदी में भी एक-एक विशेष बेंच लगाई गई। सीजेएम कम सह-सचिव डीएलएसए निशा ने बताया कि लोक अदालत में सोहना-पटौदी सहित एक लाख 47 हजार 144 मामले रखे गए थे, जिनमें से 93 हजार 639 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ। इनमें op कुल 15 करोड़ 68 लाख 42 हजार 235 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए टावर ऑफ जस्टिस के ग्राउंड फ्लोर और विकास सदन में विशेष ट्रैफिक हेल्प डेस्क भी लगाई गई, जिससे लोगों को चालानों की जानकारी और निस्तारण में सुविधा मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

