home page

गुरुग्राम: 350 करोड़ टैक्स देकर भी सफाई व सडक़ों के लिए तरसती जनता : पंकज डावर

 | 
गुरुग्राम: 350 करोड़ टैक्स देकर भी सफाई व सडक़ों के लिए तरसती जनता : पंकज डावर


-वित्त वर्ष 2025-26 में नगर निगम गुरुग्राम को टैक्स देकर जनता ने किया मालामाल

-केवल पानी के नाम पर ही जनता ने जमा कराए 56 करोड़ रुपये

गुगुरुग्राम, 02 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा है कि गुडग़ांव की जनता ने तो टैक्स के रूप में नगर निगम को 350 करोड़ रुपये और पानी के बिलों के रूप में 56 करोड़ रुपये दे दिए हैं। बदले में नगर निगम जनता को गंदगी और टूटी सडक़ें ही दे पाया है। टैक्स वसूली के लिए कभी सीलिंग की धमकी तो कभी किसी तरह से लोगों को निगम परेशान करता रहा है, लेकिन जनता को सुविधाएं देने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कभी परेशानी नहीं उठाई। एसी कमरों में बैठकर बैठक-बैठक ही खेलते रहते हैं। धरातल पर कामों के लिए आज भी जनता तरस ही रही है।

पंकज डावर ने गुरुशार काे कहा कि इतना टैक्स वसूली करने के भी गुडग़ांव नगर निगम आखिर क्यों नहीं जनता ही हर समस्या को दूर कर देता। कहने को तो यहां पर देशभर के मेयरों का सम्मेलन कराकर उनके शहरों का अनुसरण करने के दावे किए जाते हैं, मगर किसी भी शहर की एक भी अच्छी बात, अच्छे काम को यहां अपनाया नहीं गया। करोड़ों रुपये सम्मेलन पर खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिलों की राशि 400 करोड़ से ज्यादा हो गई है, जो नगर निगम के खाते में जमा हुई है। भ्रष्टाचार ना हो तो इतनी राशि में गुडग़ांव की एक-एक समस्या को दूर करके चमकाया जा सकता है। यहां पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक नहीं है। थोड़ा बहुत काम जो नजर आता है, वह निजी कंपनियों द्वारा चौक-चौराहों को गोद लेकर अपने सीएसआर फंड से किया गया है। इसमें नगर निगम का कोई रोल नहीं है।

पंकज डावर ने मॉनसून को लेकर अधिकारियों द्वारा की जा रही बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि फिर से बैठकों का ड्रामा शुरू हो गया है। फिर से बरसात आए, फिर से गुडग़ांव डूबेगा, फिर से लोग बेमौत मरेंगें और नेता, मंत्री, अधिकारी भविष्य में जलभराव नहीं होने देने के दावे करेंगें। दावों का यह खेल वर्षों से चला आ रहा है। सरकार ने किसी अधिकारी से कभी यह नहीं पूछा कि करोड़ों रुपये खर्च करके भी आखिर जलभराव क्यों हो रही है

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर