home page

गुरुग्राम: ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

 | 
गुरुग्राम: ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान


-मध्य प्रदेश का रहने वाला था युवक, किराए के मकान में रहता था

गुरुग्राम, 15 जून (हि.स.)। सरहोल गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुरहैया गांव निवासी हुकुम अहीर के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम करता था और सरहोल गांव में किराए के मकान में रह रहा था। हुकुम अहीर का दो साल का एक बेटा है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष हुकुम को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसलिए वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्महत्या करने का कदम उठाया। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर