home page

गुरुग्राम की मंडियों में अब तक 32,390 मीट्रिक टन की आवक

 | 

-जिला में लगातार जारी है बाजरे की खरीद

गुरुग्राम, 19 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान बाजरे की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 32,390 मीट्रिक टन बाजरे की आवक दर्ज की गई है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि जिले की तीन मंडियों-जाटौली, फर्रुखनगर और सोहना में बाजरे की खरीद की जा रही है।

अब तक फर्रुखनगर मंडी में 8,020 मीट्रिक टन, जटौली मंडी में 21,227 मीट्रिक टन तथा सोहना मंडी में 3,142 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरा उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। योजना के अंतर्गत बाजरे के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने का प्रावधान है। निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अनुसार 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित मूल्य तक अधिकतम 600 रुपए के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा भावांतर के रूप में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर