home page

गुरुग्राम: जजपा कार्यकर्ता कृष्ण गाड़ोली व पवन धनकोट पार्टी से निष्कासित

 | 
गुरुग्राम: जजपा कार्यकर्ता कृष्ण गाड़ोली व पवन धनकोट पार्टी से निष्कासित


पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर की गई कार्रवाई

गुरुग्राम, 01 मई (हि.स.)। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ता कृष्ण गाड़ोली व पवन धनकोट को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा तथा पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत यह कार्रवाई की गई।

सुरेंद्र ठाकरान ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि जननायक जनता पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। किसी भी स्तर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं को 29 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया तथा उनके अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के प्रमाण भी सामने आए। पार्टी ने पूर्व में कृष्ण गाड़ोली को नगर निगम गुरुग्राम में पार्षद (काउंसलर) के रूप में नामित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद उनका इस प्रकार का आचरण न केवल संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि पार्टी के विश्वास के साथ भी प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे हरियाणा में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य कर रही है, ऐसे समय में कुछ व्यक्तियों द्वारा भटकावे की राजनीति करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर