गुरुग्राम में इटेलियन महिला से जालसाजी के आरोपी की भौंडसी जेल में मौत
-जालसाली केस में इटली से गुरुग्राम केस दर्ज कराने आई थी
गुरुग्राम, 19 अक्टूबर (हि.स.)। इटली की महिला से धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की भोंडसी जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस टीम उसे मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गई थी। जहां मौत की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय इटेलियन महिला ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने उससे दोस्ती की। आरोपी ने खुद को ज्वेलरी डिजाइनर और एआई फिल्म मेकर बताया और शादी का झांसा देकर उससे 900 से 1000 यूरो की ठगी कर ली। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम (वेस्ट) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिल मौर्य को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार तडक़े जेल में आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

