home page

गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 309 लोग हिरासत में लिए

 | 
गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 309 लोग हिरासत में लिए


गुरुग्राम, 27 मई (हि.स.)। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने 309 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाकर इन्हें काबू किया गया।

पुलिस ने पार्क, पार्किंग स्थल, सडक़ों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब का सेवन कर रहे लोगों को पकड़ा।

सार्वजनिक शांति और सुरक्षा भंग करने के आरोप में इन सभी 309 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, नशाखोरी और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज का कहना है कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थल सभी के लिए हैं, इन्हें नशाखोरी का अड्डा न बनाएं। कानून का सम्मान करें, सभ्य नागरिक का फर्ज निभाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर