home page

गुरुग्राम: अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

 | 
गुरुग्राम: अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर छापेमारी


-2250 ट्रामाडोल टैबलेट व 220 कोडीनयुक्त सिरप बोतल व एक कार बरामद

-आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गुरुग्राम, 28 अप्रैल (हि.स.)। अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर पुलिस टीम व ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से 2250 ट्रामाडोल टैबलेट व 220 कोडीनयुक्त सिरप बोतल व एक कार बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपराध शाखा सिकंदरपुर गुरुग्राम की पुलिस टीम व ड्रग कंट्रोल विभाग की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। सूचना मिली थी कि वे बिना वैध लाइसेंस के नशीली, संवेदनशील दवाएं बेचता है। मौके से आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को काबू किया गया, जिसकी पहचान दीपक नागपाल निवासी मदनपुरी गुरुग्राम के रूप में हुई । जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल स्टोर व उसकी कार में मेडिकल नशीली दवाएं व एमटीपी किट बरामद की गई। बरामद हुई नशीली दवाइयों के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक कोई वैध लाइसेंस व रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके आधार पर स्टॉक को कब्जे में लिया गया तथा दुकान को सील किया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद की गई नशीली दवाएं नारकोटिक्स के अंतर्गत आती हैं। आरोपी के मेडिकल स्टोर/कार से 2250 ट्रामासे-पी टैबलेट, 220 बोतल कोफ्रीक्स सिरप (कोडीन युक्त) व एकहोंडा सिटी कार बरामद की गई है। उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर