home page

गुरुग्राम: हेड कांस्टेबल सुदर्शन बने सहायक उप-निरीक्षक, कंधों पर लगा स्टार

 | 
गुरुग्राम: हेड कांस्टेबल सुदर्शन बने सहायक उप-निरीक्षक, कंधों पर लगा स्टार


गुरुग्राम, 17 मार्च (हि.स.)। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सुदर्शन पदोन्नत होकर सहायक उप-निरीक्षक बने हैं। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त यातायात डा. राजेश मोहन ने सुरेंद्र सिंह को कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नत करते हुए निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी करने को प्रेरित किया।

पुलिस उपायुक्त यातायात डा. राजेश मोहन ने राइडर सिग्नेचर टॉवर पर तैनात हेड कांस्टेबल सुदर्शन को सहायक-उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी है। उनकी इस उपलब्धि पर यातायात पुलिस गुरुग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह पदोन्नति उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है। डा. राजेश मोहन ने कहा कि यातायात पुलिस को पूर्ण विश्वास है कि सहायक उप-निरीक्षक सुदर्शन अपने नए दायित्वों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर