home page

गुरुग्राम: पूर्व गूगलर वैभव जैन ने लॉन्च किया मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ऑक्टारा

 | 
गुरुग्राम: पूर्व गूगलर वैभव जैन ने लॉन्च किया मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ऑक्टारा


-बिखरे निवेश, एक ही जगह, परिवार की पूरी नेटवर्थ अब एक डैशबोर्ड पर

-समैरा-1 देगा पोर्टफोलियो की आसान और एक्शनेबल जानकारी

पूर्व गूगलर वैभव जैन ने लॉन्च किया मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ऑक्टारा

-बिखरे निवेश, एक ही जगह, परिवार की पूरी नेटवर्थ अब एक डैशबोर्ड पर

-समैरा-1 देगा पोर्टफोलियो की आसान और एक्शनेबल जानकारी

गुरुग्राम, 29 नवंबर (हि.स.)। टेक जगत के दिग्गज और पूर्व गूगलर वैभव जैन ने गुरुग्राम में फैमिली-फस्र्ट वेल्थ मैनेजमेंट ऐप-ऑक्टारा लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म भारतीय परिवारों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करेगा, जिसमें निवेश अलग-अलग प्लेटफॉर्म, प्रोडक्ट्स और परिवार के सदस्यों के बीच बिखरा रहता है।वैभव जैन को गूगल, एसएपी और ओरेकल में दो दशक से अधिक का अनुभव है। ऑक्टारा परिवार की नेटवर्थ, लक्ष्य-आधारित प्लानिंग और बिना कमीशन वाली वेल्थ गाइडेंस को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। ऑक्टारा परिवार के सभी सदस्यों की संपत्तियों को एक ही व्यापक नेटवर्थ डैशबोर्ड में समेटता है। यह वित्तीय फैसलों को बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट और मल्टी-जनरेशनल सुरक्षा जैसे असली जीवन के लक्ष्यों से जोड़ता है। प्लेटफॉर्म ने समैरा-1 (फिलहाल बीटा में) भी पेश किया है। ऑक्टारा के संस्थापक वैभव जैन और एक्सिस एमसी के सीआईओ (पीएमएस एंड लिस्टेड इक्विटी अल्टरनेटिव्स) नवीन कुलकर्णी के बीच बदलती दुनिया में पारिवारिक संपत्ति का निर्माण विषय पर चर्चा हुई। समारोह में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के महानिदेशक एवं सीईओ ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, फार्मा उद्योग के वरिष्ठ दिग्गज बोध राज सीकरी के अतिरिक्त जगदीश बंसल, अंशुल सीकरी और मैनकाइंड ग्रुप (फैमिली ऑफिस) के प्रेसिडेंट व हेड अंकुश चंदगोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोंट्रा इलेक्ट्रिक (मुरुगप्पा ग्रुप) के सीईओ नवनीत सेठी, गोल्डन स्टेट कैपिटल (सिंगापुर) के चेयरमैन सुमित नंदा, बेस्टेक इंडिया के प्रमोटर सुनील सतीजा, एनआर व्हीट प्रोडक्ट्स के प्रमोटर तुषार गुप्ता, कठपुतली आट्र्स एंड फिल्म्स के शरद मित्तल, कामधेनु ग्रुप के प्रमोटर्स तथा श्याम टेलीकॉम ग्रुप के खन्ना बंधु शामिल हुए। इनके अलावा गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, पालो अल्टो नेटवक्र्स, कोहेसिटी, भारतपे और फेयरडील.मार्केट जैसी अग्रणी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर