home page

गुरुग्राम: मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती करके किया दुष्कर्म

 | 
गुरुग्राम: मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती करके किया दुष्कर्म


पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, 18 मार्च (हि.स.)। एक मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती की। दोस्ती का फायदा उठाकर युवक ने महीनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार काे बताया कि आरोपी पर पहले भी एक केस दर्ज है। वह पांच हजार रुपये का ईनामी भगोड़ा घोषित है।

जानकारी के अनुसार पांच दिसंबर 2025 को खेडक़ीदौला पुलिस थाना को एक युवती ने शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसने विवाह के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। साइट से उसका संपर्क नदीम खान नामक युवक से हुआ। उसने उसे शादी का झांसा देकर मिलने की बात कही। उसे अपने फ्लैट सेक्टर-86 गुरुग्राम में बुलाया। शादी का झूठा भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में नदीम ने शादी से इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। खेडक़ीदौला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को यूपी के फर्रुखाबाद से काबू कर लिया। जिसकी पहचान नदीम उर्फ नदीम खान (28) निवासी जिला फर्रुखाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नदीम गुरुग्राम में फ्लैट/कमरे किराए पर दिलाने काम काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से लड़कियों से संपर्क करता है। शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण करता है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट (जीवनसाथी डॉट कॉम) के माध्यम से लडक़ी से मिला था। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में पहले भी एक मामला दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर