गुरुग्राम में बंबल ऐप पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार
गुरुग्राम, 20 अप्रैल (हि.स.)। बंबल डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि युवती की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-3 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का रहने वाला है और गुरुग्राम सेक्टर-71 बेगमपुर खटोला में निजी कंपनी में कार्यरत था।शिकायत के अनुसार, युवती ने बंबल ऐप के माध्यम से जनवरी 2026 में उसकी बात सौरभ नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद सौरभ ने उसको विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पश्चात उसको पता चला कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात इससे हमेशा छिपाई। थाना डीएलएफ फेज-3 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपी को रविवार 19 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम से गिरफ्ताार किया।पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

