home page

गुरुग्राम के बसई में केमिकल की दुकान में लगी आग में जिंदा जला व्यक्ति

 | 
गुरुग्राम के बसई में केमिकल की दुकान में लगी आग में जिंदा जला व्यक्ति


दमकल विभाग को सूचना दिए बिना ही लोगों ने बुझाई आग

गुरुग्राम, 13 मार्च (हि.स.)। यहां बसई क्षेत्र में एक केमिकल की दुकान में लगी आग में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। सुबह दुकान में सफाई के दौरान व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलि को दी गई। पुलिस ने श्रमिक का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बसई स्थित एक केमिकल की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। केमिकल के कारण आग और अधिक तेजी से फैली। आग लगी देखकर लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझानी शुरू की। सुबह सफाई करने के दौरान दुकान में जला हुआ एक शव मिला। पता चला कि वह दुकान में काम करने वाले चेतराम का शव है, जो रात को दुकान में ही सो गया था। आग फैल जाने के कारण वह बाहर ही नहीं निकल पाया। जले हुए शव को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल से शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। दमकल विभाग की ओर से फिलहाल शॉर्ट सर्किट या फिर केमिकल रिसाव को ही आग लगने का काम माना जा रहा है। ठोस कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर