home page

गुरुग्राम:भीषण आग से सैंकड़ों झुग्गियां नष्ट

 | 
गुरुग्राम:भीषण आग से सैंकड़ों झुग्गियां नष्ट


-मंगलवार की रात करीब एक बजे लगी आग ने मचाया तांडव

गुरुग्राम, 15 अप्रैल (हि.स.)। गर्मियां अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है और आग की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। बीती रात करीब एक बजे यहां सेक्टर-37डी स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इससे सेंकड़ों झुग्गियां स्वाहा हो गई। गनीमत यह रही कि लोग आग लगने के साथ ही झुग्गियों से बाहर निकल आए, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

दमकल विभाग को रात 12:50 बजे सेक्टर-37डी की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के साथ ही कर्मचारी गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं वे दे रहे हैं। दमकल विभाग के साथ पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। भीषण आग के कारण झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी काफी विस्फोट हुए। एक के बाद एक कई दमकल विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग के दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। बच्चे, बड़े अपनी जान बचाने के लिए झुग्गियों से बाहर भागे। दूसरी तरफ दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। कई घंटे तक आग बुझाने के लिए कर्मचारी जूझते रहे। तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर