गुरुग्राम: स्वदेशी अपनाकर जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों के दीप जलाएं: सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम, 06 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त गुरुग्रामवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश फैलाने का अवसर है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देता है। सर्वप्रिय त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए नागरिकों से इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्थानीय व्यापारियों से अधिक से अधिक खरीदारी करने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली केवल सिर्फ अपने घर का आंगन ही रोशन न करें, बल्कि किसी गरीब कारीगर के घर भी खुशियों का दीप जलाएं। आपके द्वारा खरीदे गए मिट्टी के कुछ दीये किसी जरूरतमंद परिवार के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यही दीपावली की सच्ची भावना और भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है।
उन्होंने कहा कि जब हम अपने शहर के बाजारों, मोहल्लों की छोटी दुकानों और सडक़ किनारे बैठे जरूरतमंद कारीगरों से सामान खरीदते हैं, तो हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते, बल्कि किसी परिवार की उम्मीदों, मेहनत और सपनों को भी सहारा देते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें खऱीदारी करते हुए उन छोटे दुकानदारों, कुम्हारों और मेहनतकश परिवारों को नहीं भूलना चाहिए, जो वर्षभर दीपावली जैसे त्योहारों की प्रतीक्षा करते हैं। सडक़ किनारे मिट्टी के दीये, खिलौने, कंदील, सजावटी वस्तुएं और पूजा सामग्री बेचने वाले इन परिवारों के लिए हमारी छोटी-सी खरीदारी भी बड़ी खुशी का कारण बन सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

