home page

गुरुग्राम के होटल में महिला के साथ ठहरे व्यक्ति की मौत

 | 
गुरुग्राम के होटल में महिला के साथ ठहरे व्यक्ति की मौत


होटल से पुलिस जांच में सेक्सवर्धन दवाई का रैपर मिला

दवाई की ओवरडोज से मौत होने की आशंका, 12 मार्च को है बेटे की शादी

गुरुग्राम, 26 फरवरी (हि.स.)। शहर के एक होटल में एक महिला के साथ ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को मौके से सेक्सवर्धन दवाई का रैपर मिला। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत सेक्सवर्धन दवाई की अधिक डोज से मौत हुई हो। पुलिस जांच अधिकारी अशोक ने गुरुवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बेटे की 12 मार्च को शादी प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार सोहना के एक गांव का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति गुरुग्राम बस अड्डा के पास स्थित एक होटल में महिला के साथ ठहरा हुआ था। वह एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। उसके साथ ठहरी महिला ने पुलिस को बताया कि अचानक उसके साथी के सीने में तेज दर्द हुआ। उसने तुरंत दर्द वाली जगह को दबाकर राहत देने का प्रयास किया। उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। महिला ने तुरंत डॉक्टर और पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाने शुरू कर दिए। व्यक्ति के परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। क्योंकि आगामी 12 मार्च 2026 को उस व्यक्ति के बेटे की शादी तय है।

पुलिस जांच अधिकारी अशोक के मुताबिक जब पुलिस टीम होटल पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेल से मौत की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही असली कारणों का पता चल सकेगा। शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर